आस्था स्पेशल स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है। विद्यालय के दिव्यांग खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश एवं जिला सिरमौर का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय बच्चों को नियमित खेल प्रशिक्षण प्रदान करता है तथा उन्हें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।
प्रमुख उपलब्धियाँ
- 2003 – हर्षिता भट्टी ने आयरलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर एक रजत पदक (Silver Medal) एवं एक कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया तथा हिमाचल प्रदेश एवं जिला सिरमौर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
- 2009 – शिवेन्द्र ने अमेरिका में आयोजित विशेष खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर हिमाचल प्रदेश एवं जिला सिरमौर का गौरव बढ़ाया।
- 2019 – रश्मि नेगी ने अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कोच के रूप में भाग लिया।
- 2023 – पायल ने राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त किया।
- 2023 – आस्था स्पेशल स्कूल की क्रिकेट टीम ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप (Runner-up) का स्थान प्राप्त किया तथा हिमाचल प्रदेश एवं जिला सिरमौर का नाम गौरवान्वित किया।
- 2025 – मेघा शर्मा ने इटली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में कोच के रूप में भाग लिया।
- 2025 – हेमचंद ने इटली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्नोबोर्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर हिमाचल प्रदेश एवं जिला सिरमौर का नाम रोशन किया।
- 2025 – मासूम ने राष्ट्रीय यूनिफाइड बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक (Bronze Medal)