Senior Citizen Day Care Centre

Senior Citizen Day Care Centre

Day Care Centre for Senior Citizens का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा, देखभाल एवं आत्मीय वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे सामाजिक रूप से सक्रिय रहकर स्वस्थ, प्रसन्न एवं गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।

इस केन्द्र का शुभारम्भ माननीय श्री वीरभद्र सिंह जी, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया था। स्थापना के समय से ही यह केन्द्र वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

केन्द्र की प्रबंधक (Manager): श्रीमती अर्चना
चपरासी (Peon): श्री रहीम

श्रीमती अर्चना के कुशल मार्गदर्शन में केन्द्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी एवं मनोरंजक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे वे सक्रिय, आत्मनिर्भर एवं प्रसन्नचित्त जीवन जी सकें।

प्रमुख गतिविधियाँ

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-केयर एवं मनोरंजन सेवाएँ।
  • समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन।
  • Senior Citizen Day का विशेष आयोजन।
  • धार्मिक स्थलों एवं मनोरंजन हेतु भ्रमण (Tours)।
  • योग, संगीत, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम 
  • सामाजिक मेल-मिलाप, मानसिक स्वास्थ्य एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहन।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना।

“हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक सम्मान, सुरक्षा, अपनापन और खुशहाल जीवन का अनुभव करे।”

Tiffin Service for Senior Citizens

Aastha Welfare Society द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए Tiffin Service संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य उन्हें समय पर पौष्टिक, ताज़ा एवं स्वच्छ भोजन उनके घर तक पहुँचाना है।

यह सेवा Mehraj द्वारा घर-घर जाकर समर्पण और संवेदनशीलता के साथ प्रदान की जाती है। वरिष्ठ नागरिकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा बहुत ही नाममात्र (Nominal) शुल्क पर उपलब्ध कराई जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

जो वरिष्ठ नागरिक आर्थिक रूप से कमजोर हैं या भोजन का शुल्क वहन करने में सक्षम नहीं हैं तथा जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उन्हें यह टिफिन सेवा पूर्णतः निःशुल्क (Free of Cost) प्रदान की जाती है।

इस पहल का उद्देश्य केवल भोजन पहुँचाना नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान, सुरक्षा और आत्मीय देखभाल को सुनिश्चित करना है, ताकि वे गरिमापूर्ण एवं स्वस्थ जीवन जी सकें।

Aastha welfare society runs a senior citizen day care centre in Nahan inaugurated on 21st February 2017 by the then Hon’ble Chief Minister Sh. Virbhadra Singh. Presently there are about 236 members in our Day Care Centre. The purpose of the day care centre was to provide recreational activities and skills like provisions for reading newspapers, magazines, books, playing cards, carom board, chessboard etc as well as opportunity to socialize with each other by organising tours and picnics for the members and provisions of camps for proper health and medical check-ups are made from time to time. Along with this Physiotherapy and Psychological camps are also arranged for our members.